अन्नपूर्णा के आंगन में मंगलम शिव विवाह.

अन्नपूर्णा के आंगन में मंगलम शिव विवाह.

इंदौर: अन्नपूर्णा क्षेत्र में अन्नपूर्णा नगर मंदिर समिति द्वारा भगवान शिव पार्वती परिणय महोत्सव मनाया जा रहा, जहां समिति द्वारा दिनांक 24 फरवरी को मेहंदी रसम का कार्यक्रम किया गया, जिसमें क्षेत्र की सभी महिलाओ ने शिवपार्वती पूजन कर अपने हाथों में मेहंदी लगा कर भजन, मांगलिक गीत गाए! दिनांक 25 फरवरी को हल्दी रसम को मेहंदी खेल भजन पूजन कर मनाया, साथ ही आज दिनांक 26 फरवरी को शाही बारात का आयोजन किया जाएगा जिसमें सभी भक्त मिलकर शिव पार्वती विवाह में सम्मिलित होकर शिवरात्रि पर्व हर्षल्लास के साथ मनाएंगे, तत्पश्चात क्षेत्र के रहवासीयों द्वारा भोजन प्रशादी का वितरण होगा! अन्नपूर्णा नगर मंदिर समिति की सदस्य गीता शर्मा द्वारा बताया गया कि यह आयोजन विगत 2 वर्षों से किया जा रहा है आज इसका तीसरा वर्ष है! हमारे क्षेत्र के धर्मावली सदस्यों द्वारा नियमित पूजन किया जाता है मेरे द्वारा विगत 40 वर्षों से भजन के साथ पूजन हो रहा है! में कृतज्ञ हूँ मेरे भोलेनाथ व पार्वती मैय्या की जिन्होंने सेवा का अवसर प्रदान कर मेरी सेवा को आशीष दिया नियमित 40 वर्षों में मेरी पूजन भजन में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं किया मुझे हमेशा आशीर्वाद प्रदान किया जिससे मेरे परिवार के साथ हमारे क्षेत्र में सुख संपन्नता छाई हुई है, सभी सुखी हैं सभी निरोग है! अन्नपूर्णा नगर मंदिर समिति को सुनीता मुंद्रा, ललित पोरवाल, राखी रत्नावत के साथ समस्त कॉलोनी की महिलाएं एवं पुरुषों का सानिध्य सहयोग प्राप्त है!

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.