एमपी में सिंहस्थ में बनेगा फोर लेन बाईपास, 430 करोड़ रुपये की राशि होगी खर्च.

उज्जैन : मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने उज्जैन को बड़ा तोहफा दिया है। जनता को तोहफे के तौर पर फोरलेन बाईपास की सौगात दी है। इस फोरलेन बाईपास के निर्माण के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। सरकार की घोषणा के तहत सिंहस्थ में फोर लेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। 19.815 किलोमीटर लंबे बनने वाले फोरलेन के लिए एमपी सरकार की तरफ से 430 करोड़ रुपए मंजूर किए है। इसके लिए सरकार की तरफ से टेंडर भी जारी कर दिया है। इस बाईपास का टेंडर एमपीआइडीसी द्वारा जारी किया गया है। 
पिछले सिंहस्थ में भीड़ नियंत्रण और आवाजाही के लिए इनर रिंग रोड का निर्माण किया गया था। तब यह काफी उपयोगी साबित हुआ और सिंहस्थ के बाद भी यह महत्वपूर्ण साबित हुआ। हालांकि सिंहस्थ-16 के दौरान इन मार्ग पर भारी संख्या में ट्रैफिक डायवर्ट होने से कई बार इस पर जाम की स्थिति भी बनी थी। लोगों को राहत देने के लिए सरकार की तरफ से सिंहस्थ-28 में इसे फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है। निर्माण एजेंसी एमपीआइडीसी ने इसके लिए टेंडर जारी किया है। टेंडर जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है वहीं 17 सितंबर को इसे खोला जाएगा। संभव है अक्टूबर में ठेकेदार कंपनी नियुक्त कर दी जाए।

शिप्रा नदी किनारे बनेगा सिक्स लेन

सिंहस्थ में भीड़ नियंत्रण के दृष्टिगत ही शिप्रा किनारे सिक्स लेन निर्माण की भी योजना है। यूडीए ने इसका टेंडर जारी किया है। यह सिक्सलेना शनि मंदिर से काल भैरव तक इसका निर्माण होगा। करीब 11 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन के निर्माण पर 148 करोड़ रुपए खर्च होने का आंकलन है।

नानाखेड़ा से आगर रोड तक बनेगा फोरलेन
फोरलेन इनर बायपास की डिसाइज लेंथ 19.815 किलोमीटर रहेगी। यह रोड नानाखेड़ा चौराहे से शुरू होकर टी जंक्शन उज्जैन-नागदा होते हुए उज्जैन-आगररोड पर समाप्त होगा।

Popular posts from this blog

प्रत्येक मरीज हमारा पारिवारिक सदस्य, हम क्यूं चाहेंगे उसका अहित - डॉ. अंकित मेश्राम

सनातनी हिन्दू विधायक गोलू शुक्ला पहुँचे संस्कारों की पाठशाला, उनके द्वारा किये गए कई उद्घाटन.

मध्य प्रदेश मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल में मंत्रियों के कक्ष क्रमांक, ROOM NUMBER LIST.